भारत स्काउट व गाइड शिविर का हुआ समापन

Updated at : 14 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्काउट व गाइड शिविर का हुआ समापन

भारत स्काउट व गाइड शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर नगर पंचायत स्थित मनोहर दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट व गाइड का प्रवेश सह प्रथम और द्वितीय कैंप का प्रशिक्षण शिविर प्रधानाध्यापक कौशल किशोर की अध्यक्षता में संपन्न हो गया. शिविर संचालक स्काउट शिक्षक साहित्यकार जयनारायण पंडित ने कहा भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण विश्व के 195 देश में चल रहा है. भारत स्काउट व गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्र और छात्राएं अनुशासन सील जीवन जीते हैं. वे परिवार, समाज व देश की सेवा करते हैं. इस प्रशिक्षण से ईश्वरीय शक्ति का आभास होता है. स्काउटिंग एक अनुभव है जो जीवन जीने की कला सिखाता है. भारत स्काउट व गाइड प्रशिक्षण में प्रवेश प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रेलवे की नौकरी में आर्मी, दारोगा इत्यादि क्षेत्र में जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है. इस शिविर में बच्चों को कोर्स की पढ़ाई, पीटी, बाढ़ पीड़ित से बचने के लिए तंबू निर्माण, रस्सी गांठ, इत्यादि का प्रशिक्षण दिया. प्रधानाध्यापक ने कहा स्काउट पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है. मुख्य अतिथि के रूप में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगादास ने कहा कि स्काउट साहसी होता है. हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशा का सेवन नहीं करना चाहिए. वरीय शिक्षक शशिंद्र मोहन सिंह ने कहा सभी बच्चों को भारत स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए. शिविर में मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय सिंहेश्वर, वेदांता पब्लिक स्कूल लक्ष्मीनियां, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपट्टी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सबैला इत्यादि प्रतिभागी भाग लिए. मौके पर उपस्थित शिक्षक मनोज कुमार मुकुल, मनोज कुमार मधु, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, उर्मिला कुमारी, पूनम कुमारी, बेबी कुमारी, नूतन देवी, रुकमणी देवी इत्यादि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन