हथियार व कारतूस के साथ बेगूसराय का युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

हथियार व कारतूस के साथ बेगूसराय का युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
बिहारीगंज . थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार में पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर युवक को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नया बाजार पेट्रोल पंप के पास पुलिस पहुंची. पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा. पुलिस ने युवक को खदेड़कर पकड़ा. गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के थाना साहेबपुरकमाल के सनहा निवासी नंदकिशोर पासवान का 22 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार है. गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का रिश्तेदार हथिऔधा पंचायत मोतिचक टोला में है. युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस युवक का अपराधी इतिहास खंगाल रहा है. आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










