बिचौलियों से रहें सावधान -बीडीओ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिचौलियों से रहें सावधान -बीडीओ
विज्ञापन
मुरलीगंज.
प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पीएम आवास योजना को लेकर लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है. बीडीओ आशा कुमारी ने लोगों अपील किया है कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लाभ लेने व सर्वेक्षण में नाम जुड़वाने के लिए बिचौलियों से सावधान रहें. सर्वेक्षण कार्य आप स्वयं आवास एप पर कर सकते हैं. अन्यथा आवास सहायक या पीआरएस आपके घर पहुंचकर सर्वे का काम करेंगे. बीडीओ ने बताया कि आवास योजना की सर्वेक्षण कार्य में बिचौलियों की सक्रियता बढ़ी है. लोगों को बिचौलियों से बचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर राशि या अन्य डिमांड अगर किया जाता है, तो उसकी शिकायत तुरंत करें. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. अब तक प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में 3469 पात्र लाभार्थियों का सर्वे हुआ है. बीडीओ ने कहा कि आवासहीन परिवारों को जोड़ने के लिए आवास प्लस एप 2024 लांच किया गया है. पिछले 10 जनवरी से पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है, जो आगामी 31 मार्च तक चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










