श्रम कानूनों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

श्रम कानूनों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

बिहारीगंज. बिहारीगंज मुख्य बाजार में गुरुवार को थाना रोड स्थित केनरा बैंक कर्मियों ने बैंक बंद कर केंद्र सरकार के श्रम कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की. पूरा दिन बैंक बंद रहने से काम काज ठप रहा. हड़ताली कर्मचारी बैंक बंदकर और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते दिखे. केनरा बैंक के मैनेजर सनी कुमार ने बताया कि युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करे. आउटसोर्सिंग और ठेका नौकरियों को बंद करे. श्रमिकों के शोषण को रोके. एनपीएस को समाप्त करें. युवा कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए परिचालन सेवाओं को बहाल करे. निश्चित अवधि रोजगार योजना वापस लेंकॉरपोरेट्स से खराब ऋणों की वसूली के लिए सख्त उपाय करे. बैंकों में आम ग्राहकों के लिए सेवा शुल्क कम करे. मौके पर धनंजय कुमार, नीतिश कुमार, सोनू कुमार, अजित कुमार दहलान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन