पीड़ित व्यापारी परिवार से मिले पिछड़ा आयोग के सदस्य

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी परिवार से मिले पिछड़ा आयोग के सदस्य

पीड़ित व्यापारी परिवार से मिले पिछड़ा आयोग के सदस्य

विज्ञापन

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के मीरगंज में होलसेल व्यापारी के यहां 10 दिनों में दो बार अपराधियों ने लूटपाट की घटना के अंजाम दिया था. शनिवार को पिछड़ा आयोग के सदस्य व भाजपा नेता स्वदेश कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारी से मिले. प्रतिनिधिमंडल में जदयू प्रदेश महासचिव रूपेश कुमार गुलटेन, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, भाजपा नेता संजय सिंह, मुरलीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा आदि शामिल थे. पीड़ित ने बताया कि दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसकी सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी लापरवाही के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने दूसरी बार बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ितों ने मुरलीगंज थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाया. मौके पर ही पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार ने एएसपी प्रवेंद्र कुमार भारती से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. एएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही लूटकांड का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन