अभाविप में अविरल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
अभाविप में अविरल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीएनएमयू के शोधार्थी अविरल मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन

मधेपुरा.

बीएनएमयू के शोधार्थी अविरल मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इन्हें रविवार को ओडिशा में संपन्न हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार झारखंड के प्रतियोगी परीक्षा छात्र कार्य के लिए इन्हें संयोजक का दायित्व दिया गया है. ये परिषद से प्रारंभ से ही जुड़े रहे हैं एवं दक्षिण बिहार के कई पदों पर रहते हुए निरंतर सेवा कर रहे हैं. ये अभाविप के दक्षिण बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पटना महानगर के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके है. पटना विश्वविद्यालय में अभाविप के कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न कार्यों में इनकी अहम भूमिका रही है. अविरल मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य समीक्षा यदुवंशी, विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर, नगर अध्यक्ष द्वय डॉ अशोक कुमार पोद्दार एवं डॉ शंकर कुमार मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, प्रांत शोध कार्य सहसंयोजक रंजन कुमार, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ कुमार, जिला प्रमुख डॉ दिल कुमार दिल, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, सहसंयोजक मेघा मिश्रा, नगर मंत्री अंकित आनंद आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन