आशा व आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल जारी

आशा व आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल जारी
पुरैनी. आशा व आशा फैसिलिटेटर की राज्यव्यापी पांच द���वसीय हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही. प्रखंड के सभी 107 आशा व आशा फैसिलिटेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी के समक्ष गुरुवार धरना पर थी. बिहार राज्य आशा संघ की मांग है कि सरकार आशा के साथ हुए समझौते को बढ़ी हुई राशि के साथ लागू करे. आशा और आशा फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21 हजार रुपया के मासिक मानदेय की गारंटी करे और रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष करो और 10 लाख रुपया का रिटायरमेंट पैकेज व आजीवन पेंशन दे. आशा संघ की अध्यक्ष रूबी भारती ने कहा कि वो सभी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटी हुई है. मौके पर बेबी रानी, सुनीता कुमारी, विशाखा कुमारी, पूनम कुमारी, रिंकू कुमारी, उषा कुमारी, रंजना देवी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, ललिता कुमारी, सरिता कुमारी, नूतन कुमारी, सुनीता कुमारी,नूतन कुमारी, मुन्नी कुमारी, कल्पना कुमारी आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










