बभनगामा में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

बभनगामा में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पैक्स परिसर में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सावित्री देवी ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक निरंजन कुमार मेहता, जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी, बभनगामा पैक्स अध्यक्ष सावित्री देवी ने किया. मौके पर सुलेना पब्लिक स्कूल, बभनगामा छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. प्रबंधक कुमार किशोर कैरव ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों व जवानों को आमंत्रित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षकों व जवानों को विधायक ने सम्मानित किया. मौके पर बभनगामा मुखिया गुलाबचंद दास, संतोष कुमार, संजीव भगत, पंसस कैशव यादव, वार्ड पार्षद रमण यादव, नंदू कुमार, वरुण कुमार, अंकित राज, मिथलेश पासवान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन