काला बिल्ला लगाकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

काला बिल्ला लगाकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन

मधेपुरा. व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायालय का कार्य कर विरोध किया. अधिवक्ता संघ के प्रधान सचिव सदानंद यादव ने कहा कि काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करते हुए सभी अधिवक्ताओं ने कार्य संपादन किया. उन्होंने बताया कि बीते दिन अधिवक्ता संघ छपरा के वरीय अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव व उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील यादव दोनों पिता पुत्र को अपराधियों ने उस समय मौत के घाट उतार दिया, जब अधिवक्ता पिता पुत्र न्यायालय से घर जा रहे थे. अधिवक्ताओं के साथ इस तरह हो रही बर्बरतापूर्ण घटना से आहत अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने घटना की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन