नीलामी में खरीदी पिकअप जबरन ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

नीलामी में खरीदी पिकअप जबरन ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिंहेश्वऱ
थाना क्षेत्र में नीलामी में खरीदी गयी पिकअप वाहन को जबरन ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज निवासी संजीव कुमार यादव ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने मधेपुरा मद्य निषेध कार्यालय की नीलामी में बीआर 01 जीएल 4508 नंबर की पिकअप 4.42 लाख रुपये में खरीदी थी.
आरोप है कि साहूगढ़ दीवानी टोला निवासी अजीत कुमार ने पहले फोन कर वाहन नहीं लेने की धमकी दी. बाद में पिकअप को ट्रैक्टर से टोचन कर घर ले जाने के दौरान नारियल विकास बोर्ड के पास अजीत कुमार 8-10 युवकों के साथ पहुंचा और हथियार का भय दिखाकर वाहन रोक लिया. इसके बाद पिकअप और ट्रैक्टर को मनहरा वार्ड 10 ले जाया गया, जहां ट्रैक्टर का टोचन खोलकर पिकअप को अपने कब्जे में लेकर चले गये. चालक को भी जान से मारने की धमकी दी गयी.
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










