ePaper

अभाविप ने नेताजी सुभाष चंद बोस की मनायी जयंती

Updated at : 23 Jan 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने नेताजी सुभाष चंद बोस की मनायी जयंती

अभाविप ने नेताजी सुभाष चंद बोस की मनायी जयंती

विज्ञापन

मधेपुरा.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सुभाष चौक पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी. मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोशी विभाग संपर्क प्रमुख दिलीप सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं में राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का जो जज्बा भरा, वह आज भी प्रेरणास्रोत है. वहीं विभाग प्रमुख ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि नेताजी का सपना था एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत. आज आवश्यकता है कि युवा उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.

मौके पर सुभाष चंद बोस की मनायी जयंतीपर अभाविप के बीएनएमयू के सीनेट सदस्य रंजन यादव ने कहा कि नेताजी ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और साहस से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. विद्यार्थी समाज को उनके विचारों से सीख लेकर देशहित में आगे बढ़ना चाहिये. राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का संघर्ष आज के युवाओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और अनुशासन की सीख देता है. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक नवनीत सम्राट व धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अंकित आनंद ने किया. मौके पर दिलीप दिल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव सोनू, दिवाकर कुमार , सूरज कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, अमृत कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन