करेंट लगने से युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की हुई मौत

करेंट लगने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन

कुमारखंड .

बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्तगत बेलारी पंचायत में पानीपत से ससुराल आये युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम वार्ड संख्या एक में बिजली तार सड़क पर गिर गया. इस दौरान राजकुमार मंडल के दामाद पानीपत (हरियाणा) निवासी 45 वर्षीय बलदेव सिंह पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह बेलारी हाट से आ रहा था. इसी दौरान करेंट लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पत्नी गुडिया देवी, पुत्र विशाल कुमार व विश्वाश कुमार, ससुर रामकुमार मंडल का रो-रो कर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू साहु ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन