लुटेरों के साथ रह कर प्रधानमंत्री नहीं बन सकते नीतीश : पप्पू यादव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : सीएम नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बिहार को लूटने वालों के साथ रह कर पीएम नहीं बन सकते. सत्ता में रह कर ऐसे लोगों ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है. मधेपुरा में विश्वासघात रैली के बहाने सांसद पप्पू यादव ने लालू यादव पर भी निशाना साधा. […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सीएम नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बिहार को लूटने वालों के साथ रह कर पीएम नहीं बन सकते. सत्ता में रह कर ऐसे लोगों ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है. मधेपुरा में विश्वासघात रैली के बहाने सांसद पप्पू यादव ने लालू यादव पर भी निशाना साधा.
रास बिहारी मैदान में बुधवार को जन अधिकारी पार्टी (लो) की विश्वासघात रैली को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सालों से देश को लूटने वाले पदाधिकारी, विधायक, सांसद, सीएम व राजनेताओं की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय या सीबीआइ से नहीं होती है. कई राजनेताओं ने टिकट देने, मंत्री बनाने के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जितकी है. कांति सिंह, रघुनाथ झा को करोड़ों की संपत्ति गिफ्ट देने के लिए लालू के दोनों बेटे ही मिले, कोई गरीब का बेटा क्यों नहीं मिला.
सांसद ने कहा कि बिहार में अगर हमारी सरकार बनी तो दस करोड़ से अधिक संपत्ति रखने वालों की संपत्ति गरीबों में बांट दी जायेगी. इस दौरान सांसद ने नीतीश कुमार व शरद यादव पर प्रहार करते हुए कई सवाल खड़े किये. रैली से सांसद ने नक्सलवादी व आतंकवादियों से कहा कि मारना है तो देश को लूटने वाले राजनेताओं को मारो, सिपाही व जवानों को क्यों मारते हो. उन्होंने कहा कि राजनेताओं ने आमलोगों के विश्वास को चकनाचूर कर दिया है.
रैली के अंत में सांसद ने रैली उमड़ी हजारोंकी भीड़ से देश के बेईमानों, भ्रष्ट नेताओं से, शिक्षा माफियाओं से आजादी लेने का आह्वान किया. सांसद ने रैली की शुरूआत चांदनी चौक से की. पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद वह अपने काफिले के साथ रासबिहारी हाइ स्कूल मैदान पहुंचे. उन्होंने कहा कि मधेपुरा से इस रैली का आगाज किया गया है. पूरे बिहार में इस रैली का आयोजन कर जनता को सच से अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




