डीलर को दें आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना. 18 हजार 99 आवेदन लंबित डीएम के िनर्देश पर डीएसओ ने प्रधानामंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा की. गैस एजेंसी संचालक द्वारा योजना में अभिरुचि नहीं लेने पर लाभुकों को कहा कि डीलर को कनेक्शन के िलए आवेदन आवश्यक कागजात के साथ जमा करेंे. मधेपुरा : प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत जिले में […]
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना. 18 हजार 99 आवेदन लंबित
डीएम के िनर्देश पर डीएसओ ने प्रधानामंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा की. गैस एजेंसी संचालक द्वारा योजना में अभिरुचि नहीं लेने पर लाभुकों को कहा कि डीलर को कनेक्शन के िलए आवेदन आवश्यक कागजात के साथ जमा करेंे.
मधेपुरा : प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत जिले में भारी मात्रा में आवेदन लंबित है. इसके अलावा गैस एजेंसी द्वारा आवेदन प्राप्त करने में अभिरुचि नहीं ली जा रही है. तीन लाख 77 हजार 625 परिवार इस योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने की अहर्ता रखते हैं. इसके बावजूद महज 45 हजार 140 परिवार को कनेक्शन दिया गया है. इस मामले में डीएम मो सोहैल द्वारा जारी दिशा निर्देश के आधार पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रोशन ने आदेश निकाला कि अब उज्जवला योजना के तहत जविप्र डीलर के माध्यम से भी आवेदन दिया जा सकेगा. इसके अलावा बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए भी कई निर्देश दिये गये हैं.
किन्हें मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन: भारत सरकार के द्वारा चलायी गयी प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में गरीब पाये गये परिवारों को एलपीजी कनेक्शन नि:शुल्क दिया जाना है. बस आवेदक का नाम एसइसीसी डाटा में हो तथा पीएचएच राशन कार्ड प्राप्त हो. आवेदक महिला हो जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो. राष्ट्रीयकृत बैंक में महिला का बैंक खाता हो. आवेदिका के परिवार में पूर्व से कोई एलपीजी कनेक्शन परिवार के किसी सदस्य के नाम नहीं हो. आवेदिका को आधार कार्ड, मोबाइल संख्या के साथ एक फोटो देना है.
नि:शुल्क है योजना: यह योजना पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा किसी भी स्तर पर अथवा किसी व्यक्ति, पीडीएस दुकानदार, बिचौलिया, गैस एजेंसी को कोई राशि नहीं देनी है. यदि इस तरह की राशि मांगी जाती है तो इसकी सूचना तत्क्षण बीएसओ, बीडीओ, एसडीओ , डीएसओ , डीएम को दें.
3,77, 625 परिवारों को राशन कार्ड
योजना प्रारंभ होन के बाद जिला में 63 हजार 239 आवेदन दिये गये. इनमें से अबतक 18 हजार 99 आवेदन लंबित है. जबकि जिले में 377625 परिवारों को राशन कार्ड प्राप्त है. इस के विरुद्ध उज्ज्वला गैस योजना में गरीब परिवारों का आच्छादन प्रतिशत बहुत ही कम पाया गया समीक्षा में इसे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कई निर्णय लिये गये. प्रक्रिया को सरलीकरण के उद्देश्य से डीएम के द्वारा निदेश दिया गया कि इच्छुक परिवार उज्जवल गैस कनेक्शन के लिए विहित प्रपत्र में आवेदन सभी कागजातों के साथ संबंधित पीडीएस डीलर के यहां देंगे. तद्नुसार डीलर के द्वारा सभी आवेदन संकलित कर बीएसओ को देगा.
पंचायतवार आवेदनों को सूचीबद्ध करते हुये आवेदनों को प्रखंड के गैस एजेंसी को दिया जायेगा. आवेदन का विहित प्रपत्र अथवा प्रपत्र की छायाप्रति मान्य है. मंत्रालय के वेबसाइट से प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है तथा इस योजना संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




