लगेगा सीसीटीवी, होगा आचार संहिता का पालन

Published at :19 Apr 2017 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
लगेगा सीसीटीवी, होगा आचार संहिता का पालन

मधेपुरा : प्रेस नोट के प्राप्त होते ही अधिसूचना जारी होगी और आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी. मधेपुरा एवं मुरलीगंज में वीडियोग्राफी के साथ सीसीटीवी के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन न हो इसकी निगरानी की जायेगी. प्रत्याशी अपने वार्ड का वोटर लिस्ट शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं. मधेपुरा व मुरलीगंज के लिए प्रेक्षक […]

विज्ञापन

मधेपुरा : प्रेस नोट के प्राप्त होते ही अधिसूचना जारी होगी और आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी. मधेपुरा एवं मुरलीगंज में वीडियोग्राफी के साथ सीसीटीवी के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन न हो इसकी निगरानी की जायेगी. प्रत्याशी अपने वार्ड का वोटर लिस्ट शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं. मधेपुरा व मुरलीगंज के लिए प्रेक्षक की भी प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. उक्त बातें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मो कयूम अंसारी ने कही.

उन्होंने कहा कि देर शाम तक प्रेस नोट प्राप्त होने की संभावना है. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के लिए सहरसा के जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष शरण तथा मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लिए सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडल डीसीएलआर इफ्तेखार अहमद प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन