ऑटो व बाइक में टक्कर, एक की मौत

Published at :18 Apr 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक में टक्कर, एक की मौत

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मधेपुरा/गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के चंदनपट्टी सुर्यगंज नया बाजार के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो व बाइक में टक्कर हो गया. जिसमें 37 वर्षीय प्रभाष कुमार की गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

मधेपुरा/गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के चंदनपट्टी सुर्यगंज नया बाजार के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो व बाइक में टक्कर हो गया. जिसमें 37 वर्षीय प्रभाष कुमार की गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया.
जानकारी के अनुसार गम्हरिया प्रखंड के इटवा जीवछपुर पंचायत के सिहपुर वार्ड नंबर सात निवासी प्रभाष कुमार सोमवार को दोपहर गम्हरिया बाजार आया था. वहां से कार्य संपन्न कर घर जा रहे थे.
इस दौरान चंदनपट्टी सुर्यगंज नया बाजार के समीप सिंहेश्वर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया.
देर संध्या सदर अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन प्रभाष के सिर में गहरा जख्म था. इस दौरान उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर सदर पुलिस एएसआइ परषुराम दास मौके पर पहुंचे. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा. ऑटो चालक की पहचान चंदनपट्टी निवासी मो बेचन के रूप में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन