सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से गांव में मातम

Published at :16 Apr 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से गांव में मातम

पुरैनी : पुरैनी प्रखंड के औराय पंचायत के पूर्वी औराय निवासी डोमी भगत के 35 वर्षीय पुत्र राजेश भगत की गुरुवार को पूर्णिया जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराकर हुई मौत से मृतक के परिजन सहित पूरा गांव शोकाकुल है. कई घरों मेें दो दिन से चूल्हा भी नहीं जला है. राजेश […]

विज्ञापन

पुरैनी : पुरैनी प्रखंड के औराय पंचायत के पूर्वी औराय निवासी डोमी भगत के 35 वर्षीय पुत्र राजेश भगत की गुरुवार को पूर्णिया जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराकर हुई मौत से मृतक के परिजन सहित पूरा गांव शोकाकुल है.

कई घरों मेें दो दिन से चूल्हा भी नहीं जला है. राजेश अपनी मां को मोहनाटोला मीरगंज ननिहाल पहुंचा कर घर वापस लौट रहा था इसी क्रम मे पूर्णिया जिला के मीरगंज थानाक्षेत्र मे वह अपने स्प्लेंडर बाइक से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से टकरा गया दुर्घटना इतनी भयानक थी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी सहित एक 17 वर्षीय पुत्र और 14 वर्षीय पुत्री को छोड़ गये.
जेश तीन भाई में सबसे बड़ा था. वही परिजनों के इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाने पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, आलोक राज, जाप प्रखंड अध्यक्ष मो शहादत, राजेश रोशन, गौरव राय, संजय झा, हिमांशु कुमार, निर्मल ठाकुर आदि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन