संविधान के भीम को किया शत-शत नमन

Published at :15 Apr 2017 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान के भीम को किया शत-शत नमन

मधेपुरा:भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा के आंबेडकर छात्रावास में शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती सामरोह पूर्वक मनायी गयी. छात्रावास अधीक्षक डा जवाहर पासवान की अध्यक्षता व युवा सृजन क्लब के महासचिव हर्षवर्द्धन सिंह राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने केक काट कर बाबा […]

विज्ञापन
मधेपुरा:भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा के आंबेडकर छात्रावास में शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती सामरोह पूर्वक मनायी गयी. छात्रावास अधीक्षक डा जवाहर पासवान की अध्यक्षता व युवा सृजन क्लब के महासचिव हर्षवर्द्धन सिंह राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने केक काट कर बाबा साहेब की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूष्प अर्पित कर किया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने कहा कि दबे कुचलों को समानता के अधिकार के साथ बाबा साहेब ने जीने की ताकत दी. बाबा साहेब शोषितों के मसीहा थे.
उन्होंने कहा कि डा आंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारत में बड़े स्तर पर व्याप्त सामाजिक खायी को भरने का कार्य किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद कमल दास, प्रो दयानंद, महेंद्र नारायण हजारी, डा महेश पासवान, डा ललन सहनी, शंकर सुमन, डा जवाहर पासवान ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाने का उद्देश्य है कि उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाया जा सके.

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता रामजी सुधाकर, संजीवन, प्रो प्रमोद पासवान, राहुल, विवेक, हिमांशु, शेखर, बिट्टू, सियाशरण, धमेंद्र सहित छात्र सनोज, राहुल, अर्जून, विजेंद्र, अनिल, विकास, जयप्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास के राजकुमार रजक ने की.

मुरलीगंज में भी मनाई गयी जयंती : मुरलीगंज . मुरलीगंज पासवान टोला वार्ड नंबर 11 स्थित अंबेडकर विद्यालय में दिन के एक बजे भारतीय जनता पार्टी के मुरलीगंज इकाई कमेटी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के द्वारा डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर भाजपा नेता डा रविंद्र चरण मुख्य अथिति के रूप उपस्थित थे. मुरलीगंज प्रखंड के रामपुर दलित टोला मैं दिन के नौ बजे, पंचायत जोरगामा महादलित टोला में दिन के दस बजे, पंचायत रघुनाथपुर मे दिन के बारह बजे डा भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मुरलीगंज ग्रामीण मंडल द्वारा मनाया गया. जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने किया. समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविंद्र चरण यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद बाफना मौजूद थे. सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालले. मौके पर महामंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा नेता सुरेंद्र यादव, रेखा, राजेश्वर राही, उपासना खातून, पिंकी देवी, मनोज कुमार, अजय, सुशीला देवी, आरती कुमारी, सोनी देवी, उमेश, संजय, राजेश, नीरज मंडल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन