32 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त

Published at :14 Apr 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
32 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त

गम्हरिया : अवैध शराब के व्यापारी और पुलिस तू डाल डाल, मैं पात पात के अंदाज में कार्य कर रहे है. इस कड़ी में बुधवार की देर शाम पुलिस छापामारी में 180 एमएल के 32 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की गयी है. साथ ही शराब के साथ विक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया गया […]

विज्ञापन

गम्हरिया : अवैध शराब के व्यापारी और पुलिस तू डाल डाल, मैं पात पात के अंदाज में कार्य कर रहे है. इस कड़ी में बुधवार की देर शाम पुलिस छापामारी में 180 एमएल के 32 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की गयी है. साथ ही शराब के साथ विक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बाबत थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र के सूर्यगंज बाजार स्थित कृष्ण देव उर्फ कृष्णा गुप्ता के घर में बेच रहे अवैध शराब की सूचना पर छापामारी किया तो पाया कि खपड़ेल के घर में एक सुरंघ बना रखा था.

जिसे देखने से थानाध्यक्ष शक हुआ और खुदाई शुरू की. इस दौरान वहां से अवैध विदेशी शराब के 180 एमएल के 32 टेट्रा पैक पाया गया. वहीं थानाध्यक्ष ने कृष्णा गुप्ता और उनकी पत्नी शोभा देवी को गिरफ्तार कर किया. गौरतलब है कि कृष्णा गुप्ता पूर्व से अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे. इस बात को लेकर उत्पाद अधीक्षक के द्वारा कई बार कृष्णा गुप्ता के घर छापामारी की गयी थी. मगर पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ता था. कृष्णा बार – बार पुलिस को चकमा देकर अवैध शराब की बिक्री करते आ रहा था. इस दौरान मुख्य रूप से सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, पुअनि रामकेवल राम समेत पुलिस कर्मी विकास कुमार, मदन कुमार, उत्पाद सिपाही पुरूषोत्तम कुमार, कुमार गौरव, महिला सिपाही शिल्पी कुमारी, निधि प्रिया उपस्थित थे.

शराब की बरामदगी बताती है तस्करों की सक्रियता
शराबबंदी के बाद शराब के तस्कर सक्रिय हैं. तस्कर शराब का स्टॉक किये हुए है. शराब विक्रेता बंगाल, झारखंड व हरियाणा से शराब की खेप मंगावाते है. बराबर पुलिस विभाग द्वारा शराब की खेप पकड़ी जाती है. विभिन्न तकनीक व तरकीब के सहारे तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. विभिन्न वाहन में तरह – तरह के तरीके अपना कर शराब की तस्करी की जा रही है. कहीं चार चक्का गाड़ी में शराब रखने का गुप्त खांचा, तो कभी ट्रक की ट्रॉली में नये तरकीब से फ्रेम बना कर, तो कभी शराब लदे वाहन के आगे-पीछे स्कॉट कर शराब की तस्करी होते रही है. शराब तस्कर ऊंची कीमत पर शराब बेच कर अधिक मुनाफा कमा रहे है. एक सप्ताह के अंदर जिले में लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र व सीमावर्ती इलाके में शराब बरामद हो रही है. वहीं शराब होम डिलिवरी के भी मामले सामने आते रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन