भूमि विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

गुरही गांव की घटना तीन डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी मो अमीन से चल रहा था विवाद दोनों पक्षों के बीच सोमवार की सुबह हुई थी मारपीट मामले में सात लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त कसबा : थाना क्षेत्र के गुरही गांव में जमीन विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. […]
विज्ञापन
गुरही गांव की घटना
तीन डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी मो अमीन से चल रहा था विवाद
दोनों पक्षों के बीच सोमवार की सुबह हुई थी मारपीट
मामले में सात लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त
कसबा : थाना क्षेत्र के गुरही गांव में जमीन विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरही पंचायत के 50 वर्षीय मो जुबेर आलम, पिता मो रफीक आलम की मौत जमीन विवाद में हुई मारपीट में हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. मो जुबेर आलम की तीन डिसमिल जमीन को लेकर उनके पड़ोसी मो अमीन से कई वर्षों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई.
मारपीट में गंभीर चोट लगने से मो जुबेर आलम की तत्काल मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि विवाद को निबटाने के लिए सामाजिक बैठक भी हुई थी, लेकिन दूसरा पक्ष फैसला मानने को तैयार नहीं था. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
भूमि विवाद में…
लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मृतक के परिजनों के लिखित बयान पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सभी अभियुक्त फरार बताया जाता है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




