भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला

Published at :15 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला

गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विधान सभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यशाला में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर विचार किया गया. वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामनरेश सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों […]

विज्ञापन

गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विधान सभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यशाला में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर विचार किया गया.

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामनरेश सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों को अपने पंचायत में कम से कम एक सौ सदस्य बनाना है. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अनिश कुमार यादव सभी मंडल कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान की बात कही. मौके पर उपस्थित स्वदेश कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद कुमार अकेला, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार झा, पूर्व विधायक सह मधेपुरा जिला प्रभारी विमल कुमार चौधरी, कार्यशाला प्रभारी विमल कुमार, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद यादव, विजय कुमार, संजीव आदि मौजूद थे. बाइक की ठोकर एक जख्मी गम्हरिया.

थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य पथ पर एक व्यक्ति को धक्का मार दिया. गम्हरिया सदगुरु महर्षि मेंहीं के आचार्य गम्हरिया निवासी कैलाश गुप्ता जब अपने घर से आश्रम जा रहे थे. इस दौरान कटैया पुल के पास बाइक सवार ने कैलाश को धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने आचार्य की स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन