ग्वालपाड़ा व सिंहेश्वर बीडीओ से पूछा स्पष्टीकरण

Published at :14 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा व सिंहेश्वर बीडीओ से पूछा स्पष्टीकरण

फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – जन शिकायत के निबटारे को लेकर सभी प्रसार पदाधिकारियों को दिया निर्देशमधेपुरा. इंदिरा आवास योजना के लाभुकों के चयन में बीपीएल सूची के क्रमांक में उलट फेर करने वाले इंदिरा आवास पर्यवेक्षक व आवास सहायक पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. संबंधित बीडीओ से भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. गुरुवार को समीक्षा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – जन शिकायत के निबटारे को लेकर सभी प्रसार पदाधिकारियों को दिया निर्देशमधेपुरा. इंदिरा आवास योजना के लाभुकों के चयन में बीपीएल सूची के क्रमांक में उलट फेर करने वाले इंदिरा आवास पर्यवेक्षक व आवास सहायक पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. संबंधित बीडीओ से भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें डीडीसी मिथिलेश कुमार ने कही. मौके पर डीडीसी ने कहा कि सिंहेश्वर प्रखंड के बीडीओ से बीपीएल सूची में उलट फेर करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. वहीं ग्वालपाड़ा प्रखंड के सुखासन पंचायत में दो योजनाओं में हुए अनियमितता के मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर बीडीओ से भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. ज्ञात हो कि महालेखाकार पटना के निरीक्षण प्रतिवेदन संख्या 914/13/14 में ग्राम पंचायत सुखासन में 55 हजार रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया था, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी प्रखंड प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय व अन्य जगहों से आने वाले जन शिकायत के मामलों का त्वरित गति से निबटारा करें. बैठक में महिला प्रसार पदाधिकारी शोभा कुमारी, मीणा कुमारी वर्मा, अनमोल मिश्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन