भूमि विवाद : दस माह की बच्ची की दबिया से काट कर हत्या

Published at :14 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद : दस माह की बच्ची की दबिया से काट कर हत्या

फोटो – मधेपुरा 18कैप्शन – पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठे परिजन प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के भतनी ओपी अंतर्गत टेंगराहा सिकीयाहा पंचायत के वार्ड नंबर आठ में भूमि विवाद में एक 10 माह की बच्ची की दबिया से काट कर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप मृत बच्ची के चचेरे नाना व नानी सहित पांच लोगों […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 18कैप्शन – पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठे परिजन प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के भतनी ओपी अंतर्गत टेंगराहा सिकीयाहा पंचायत के वार्ड नंबर आठ में भूमि विवाद में एक 10 माह की बच्ची की दबिया से काट कर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप मृत बच्ची के चचेरे नाना व नानी सहित पांच लोगों पर लगाया गया है. घटना के बाबत बच्ची की मां सुदामा देवी ने बताया कि उसके पिता दुखो यादव व चाचा आशिष यादव के बीच कई वर्षों से तीन क ट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. बुधवार की दोपहर दोनों पक्षों में उसी विवाद को लेकर कहा सुनी होने लगी. विवाद जब हिंसक रूप ले लिया तो दुखो यादव व सुदामा देवी भाग कर घर में छिप गये. इस दौरान दरवाजे पर सोये बच्ची निशु कुमारी के पीठ पर दबिया से प्रहार कर आरोपी भाग गये. बाद में सुदामा देवी पिता के साथ बच्ची को लेकर भतनी बाजार पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी चिकित्सक ने बच्ची को कुमारखंड पीएचसी भेज दिया. कुमारखंड पीएचसी में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की और फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन