बीएनएमयू में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

Published at :14 May 2015 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता की जांच करने बुधवार को पटना से विजिलेंस की टीम पहुंची. दिन के दस बजे विजिलेंस टीम के विवि पहुंचते ही अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद विजिलेंस की टीम ने विवि के विभिन्न विभागों को खंगालना शुरू कर दिया. डीएसपी […]

विज्ञापन
मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता की जांच करने बुधवार को पटना से विजिलेंस की टीम पहुंची. दिन के दस बजे विजिलेंस टीम के विवि पहुंचते ही अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद विजिलेंस की टीम ने विवि के विभिन्न विभागों को खंगालना शुरू कर दिया.
डीएसपी तारणी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विजिलेंस टीम ने कुलपति डॉ आरपी श्रीवास्तव व कुलपति डॉ आरके चौधरी के कार्यकाल में बरती गयी वित्तीय अनियमितता की जांच की. प्रोफेसर डा विमल सागर द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर विवि में नौकरी करने के आरोपों की विजिलेंस टीम ने जांच की. विवि परिसर स्थित कुलसचिव कार्यालय में विजिलेंस टीम की मैराथन जांच प्रक्रिया करीब सात घंटे तक चली.

विजिलेंस टीम में शामिल पदाधिकारी विवि परिसर में जमे हुए थे. विजिलेंस टीम में डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, आरक्षी मनोज कुमार के साथ चालक तपेश्वर सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन