डिक्की तोड़कर उड़ाया 40 हजार

डिक्की तोड़कर उड़ाया 40 हजार
मुरलीगंज. बैंक से रुपये निकलकर घर जा रहे युवक का डिक्की तोड़कर उचक्कों ने 40 हजार रुपया उड़ा ले गया. पीड़ित युवक ने थाना में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 13 निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह मुरलीगंज मिडिल चौक स्थित एसबीआइ के शाखा से पत्नी अनुपम कुमारी के खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर बाइक से घर जा रहा था. इसी क्रम में रुपया, पासबूक, चेकबुक समेत अन्य कागजात मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर वह नाश्ता करने चला गया. वापस आने पर बाइक की डिक्की का लॉक टूटा हुआ पाया. डिक्की से उनका रुपया समेत अन्य कागजात गायब था. स्वीट्स कॉर्नर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पाया कि एक बाइक पर दो की संख्या में सवार अज्ञात उचककों के द्वारा रुपया उड़ाया गया है. मामले में थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




