मठाही ओपी में 1456 लीटर शराब किया गया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
मठाही ओपी में 1456 लीटर शराब किया गया नष्ट

मठाही ओपी में 1456 लीटर शराब किया गया नष्ट

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर थाना अंतर्गत मठाही ओपी में ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल के नेतृत्व व दंडाधिकारी चंदन पासवान, उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार के उपस्थिति में बड़ी मात्रा में शराब को नष्ट किया गया. सदर अनुमंडल क्षेत्र के कुल 11 थाना के कुल 36 कांडों में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जब्त की गयी कुल 1456 लीटर शराब का नष्ट किया गया,जिसमें 1018 लीटर विदेशी व 438 लीटर देसी शराब शामिल है. उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार की शराबबंदी नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन