ePaper

ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में गिरने से युवक के दोनों पैर कटे, मौत

Updated at : 25 Oct 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में गिरने से युवक के दोनों पैर कटे, मौत

मुरलीगंज : मुरलीगंज से बनमनखी जंक्शन होते हुये बड़हरा तक जाने वाली सवारी गाड़ी 55512 जो मुरलीगंज स्टेशन से 10:02 पर खुली. ट्रेन में चढ़ने के क्रम में नपं क्षेत्र के वार्ड नंबर दो काशीपुर निवासी जसपाल सिंह पिता स्वर्गीय उपेंद्र सिंह रेलवे पटरी पर चला गया. इस दौरान कमर से नीचे दो पैर कट […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज से बनमनखी जंक्शन होते हुये बड़हरा तक जाने वाली सवारी गाड़ी 55512 जो मुरलीगंज स्टेशन से 10:02 पर खुली. ट्रेन में चढ़ने के क्रम में नपं क्षेत्र के वार्ड नंबर दो काशीपुर निवासी जसपाल सिंह पिता स्वर्गीय उपेंद्र सिंह रेलवे पटरी पर चला गया.

इस दौरान कमर से नीचे दो पैर कट गया. स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार व सिंग्नल मैन दीपक कुमार के सहयोग से घायल को पीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर किया, लेकिन सदर अस्पताल से भी दरभंगा जाने के क्रम में सिंहेश्वर के समीप जसपाल सिंह की मौत हो गयी.
अस्पताल में उपस्थित भीड़ के बीच घायल जसपाल सिंह की विधवा मां दहाड़े मार कर रो रही थी. वही छोटा बेटा सांत्वना देने में लगा था.
जीआरपी बनमनखी से घटनास्थल का अवलोकन करने आये जीआरपी रेल पुलिस पदाधिकारी रामबचन प्रसाद ने बताया कि एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर सवारी गाड़ी पर चढ़ने के क्रम में दुर्घटना घटी है और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज से मधेपुरा के लिए रेफर कर दिया गया. जहां से उसे पुनः बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है.
हादसे की बड़ी वजह बनी रेल प्रशासन की उदासीनता : गौरतलब हो कि सहरसा से पूर्णिया रेलखंड 2008 के बाद में ध्वस्त होने के बाद इनका मेगा ब्लॉक कर पुनर्निर्माण करवाया गया. अमान परिवर्तन के बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ. पहली गाड़ी 55533 मुरलीगंज से समस्तीपुर के लिए दिनांक 10/ 11 /2013 को 5:15 पर चलायी गयी.
पुन: 15282 डाउन कोसी एक्सप्रेस पटना से मुरलीगंज के लिए पहली बार दिनांक एक सितंबर 2014 को चलाया गया. ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद छोटी लाइन के लिए बनायी गयी. प्लेटफाॅर्म में बदलाव नहीं किया गया और बड़ी रेल लाइन पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया. आये दिन तत्कालीन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेल मंत्रालय को बार-बार इस मार्ग की सभी प्लेटफाॅर्म के पुन:र्निर्माण के लिए लिखा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. सांसद ने भी रेलमंत्री से मिलकर स्थिति से अवगत कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन