कार्य में मिली गड़बड़ी, संवेदक व अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय में लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि से निर्माणाधीन अंचल सह प्रशासनिक भवन का शनिवार को भवन निर्माण मंत्री महेश्वरी हजारी ने जायजा लिया. इस दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता देख अधिकारियों की क्लास लगा दी. भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण में पहुंचे मंत्री ने […]
मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय में लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि से निर्माणाधीन अंचल सह प्रशासनिक भवन का शनिवार को भवन निर्माण मंत्री महेश्वरी हजारी ने जायजा लिया. इस दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता देख अधिकारियों की क्लास लगा दी.
भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण में पहुंचे मंत्री ने बताया कि कार्य स्थल पर निर्माण संबंधी प्राक्कलन का बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है. मंत्री ने कहा कि दीवार व छत देख कर ही अनियमितता देखने को मिल रही है. मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में भवन के अंदर की स्थिति देखे तो दंग रह गये.
उन्होंने लिंटर के बीम का छड़ पारदर्शी रहने पर जिम्मेदार लोगों को फटकार लगायी. मंत्री के साथ उड़नदस्ता में शामिल पटना, सहरसा व मधेपुरा के कार्यपालक अभियंता भी पेशोपेश में पड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










