एकतरफा प्यार में बहन के शादीशुदा देवर ने हथियारबंद अपराधियों के साथ की गोलीबारी कर शादीशुदा युवती का किया अपहरण

मधेपुरा : पुरैनी थानाक्षेत्र में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने पुरैनी थानाक्षेत्र की कुरसंडी पंचायत के वासुदेवपुर गांव में जमकर गोलीबारी करते हुए एक शादीशुदा युवती का अपहरण कर ले गये. जबकि, गोलीबारी के दौरान युवती की मां बहन और भाई को गोली मारी. इसमें सभी घायल होकर इलाजरत हैं. इस […]
मधेपुरा : पुरैनी थानाक्षेत्र में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने पुरैनी थानाक्षेत्र की कुरसंडी पंचायत के वासुदेवपुर गांव में जमकर गोलीबारी करते हुए एक शादीशुदा युवती का अपहरण कर ले गये. जबकि, गोलीबारी के दौरान युवती की मां बहन और भाई को गोली मारी. इसमें सभी घायल होकर इलाजरत हैं. इस दौरान अपराधियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे ग्रामीण दहशतजदा हो गये और अपराधियों ने घटना को सरेआम अंजाम देकर युवती का अपहरण कर साथ ले गये.
घटना के बाबत स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधी नहर के रास्ते गुरुवार के देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पैदल गांव में घुसे और जमकर गोलीबारी करने लगे. ग्रामीण दहशतजदा हो गये. इधर, अपराधियों ने नंदन ठाकुर के घर में घुसकर नंदन ठाकुर के शादीशुदा पुत्री सुलजन कुमारी को घर से खीचकर ले जाने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने युवती की मां पर गोली चला दी. गोली युवती की मां रूणा देवी की बांह में लगी. वह घायल होकर गिर पड़ी. फिर अपराधियों ने एक गोली युवती की छोटी बहन के सीने पर मार दी. इससे आठ वर्षीया अंशु कुमारी जख्मी हो गयी. फिर एक गोली 12 वर्षीय भाई को मारी, जो गोली उसके बांह में लगी. अपराधी युवती को घसीटकर ले जाने लगे. विरोध करने पर युवती को खंभे से पटक कर घायल कर दिया. गांव में दर्जनों राउंड गोलीबारी कर नहर के रास्ते पैदल ही भाग निकले. मालूम हो कि सुलजन कुमारी की शादी एक माह पूर्व में हुई थी.
सही समय पर नहीं पहुंचती है पुलिस, घटना को अंजाम देकर फरार हुआ अपराधी
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुरैनी पुलिस को दी गयी. लेकिन, जब तक पुरैनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग निकले. आनन-फानन मे देर रात सभी घायलों को पुरैनी पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. यहां अपहृत युवती की घायल मां और भाई इलाजरत हैं. फिलहाल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. वहीं, गोलीबारी में लगी युवती की आठ वर्षीया बहन, जिसके सीने में गोली लगी है, उसे पटना रेफर किया गया है, जिसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
जिंदा कारतूस समेत खोखा, एक पिल्लेट व एक मोबाइल बरामद
घटनास्थल से जिंदा कारतूस सहित खोखा और एक पैलेट एवं मोबाइल बरामद किया गया है. घटना के बाबत गांव में चर्चा थी कि अपहृत लड़की से उसकी बड़ी बहन का शादीशुदा देवर एकतरफा प्रेम करता था. मामले को लेकर कुछ माह पूर्व में भी दोनों में कहासुनी हुई थी. लड़की के पिता नंदन ठाकुर ने अपनी पुत्री सुलजन कुमारी का विवाह एक माह पूर्व ही सहरसा जिले में कर दिया था. शादी में हुए कर्ज को चुकाने के लिए पिता फिलहाल पंजाब में मजदूरी करने गया है.
अस्पताल में लिया गया अपहृत युवती की मां का फर्द बयान
घटना के बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि अपहृत युवती की मां का फर्द बयान मायागंज अस्पताल में लिया गया है. मां द्वारा दिये गये फर्द बयान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है. इस घटना को अंजाम देनेवाले मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के सुभाष ठाकुर के पिता ढुनमुन ठाकुर एवं अन्य दो जिसमे एक ग्वालपाड़ा निवासी मुन्ना मिया एवं ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के शाहपुर फुलवरिया निवासी पवन मंडल की गिरफ्तारी कर पुछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले मे संलिप्त सभी अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. बहरहाल देर रात गांव में घुसकर सरेआम गोलीबारी कर घंटो तांडव मचाकर युवती का अपहरण कर पैदल अपराधियों का भाग जाना पुरैनी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पुरैनी पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है. जबकि, थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना तब दी गयी, जब सभी घायल को लेकर पुरैनी पीएचसी लेकर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




