मधेपुरा : छुट्टी नहीं मिलने पर सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत
Updated at : 30 Sep 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

जिला पुलिस केंद्र में कर रहे थे ड्यूटी 15 दिन पहले ही लौटे थे छुट्टी से, अस्वस्थता के कारण मांग रहे थे छुट्टी सिंहेश्वर (मधेपुरा) : सिंहेश्वर स्थित जिला पुलिस केंद्र में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही चंद्रभूषण सिंह (50) ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली. गोली सिर में छेद करती […]
विज्ञापन
जिला पुलिस केंद्र में कर रहे थे ड्यूटी
15 दिन पहले ही लौटे थे छुट्टी से, अस्वस्थता के कारण मांग रहे थे छुट्टी
सिंहेश्वर (मधेपुरा) : सिंहेश्वर स्थित जिला पुलिस केंद्र में शनिवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही चंद्रभूषण सिंह (50) ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली. गोली सिर में छेद करती हुई निकल गयी. गोली लगते ही मौत हो गयी.
बताया जाता है कि सिपाही छुट्टी की मांग कर रहे थे. इस मामले में एसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है. चंद्रभूषण सिंह 15 दिन पहले ही छुट्टी से आये थे. वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानांतर्गत तारा विशनपुर के रहनेवाले थे. उन्होंने दो विवाह किये थे. अपनी दूसरी पत्नी व बच्चों के साथ पुलिस केंद्र के पास किराये के मकान में रह रहे थे. अचानक गोली की आवाज सुन कर गार्ड रूम में रहे सिपाही दौड़े तो चंद्रभूषण को जमीन पर गिरा पाया. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को तुरंत दी गयी.
इसके बाद जिले के सभी आला अधिकारी पहुंच कर तफ्तीश में जुट गये. अधिकारियों ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है. गोली सिर की ओर से निकल कर कमरे की छत के ऊपरी चदरे से भी बाहर निकल गयी. इधर घटना के बाद सिपाहियों ने दबी जुबान में कहा कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. इस वजह से पिछले दिनों से छुट्टी की मांग कर रहे थे, लेकिन छुट्टी नहीं दी गयी.
हालांकि इस बाबत एसपी संजय कुमार ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह ने खुद को दिन के 11.20 बजे गोली मार ली है. उन्होंने खुद को क्यों गोली मार ली, इसका पता लगाया जा रहा है. साथ ही उनके परिवार वालों के आने के बाद उनसे भी जानकारी ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




