मधेपुरा : ...जब डसने के बाद भी पैर से लिपटा रहा सांप, अस्पताल में चिकित्सकों और ग्रामीणों ने छुड़वाया
Updated at : 10 Jun 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत हथिऔंधा पंचायत निवासी सत्यनारायण मंडल को सांप डंसा ही नहीं बल्कि उसके पैर में लिपट गया. सत्यनारायण ने बताया कि वह मक्का के खेत में मेड़ पार कर रहा था. मेड़ से सटा उक्त सांप भी वहीं था, जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी और न ही उस पर पांव […]
विज्ञापन
मधेपुरा : बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत हथिऔंधा पंचायत निवासी सत्यनारायण मंडल को सांप डंसा ही नहीं बल्कि उसके पैर में लिपट गया. सत्यनारायण ने बताया कि वह मक्का के खेत में मेड़ पार कर रहा था. मेड़ से सटा उक्त सांप भी वहीं था, जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी और न ही उस पर पांव पड़ा.
सिर्फ सांप को उसने अनजाने में पार किया. इसी गुस्से में सांप ने डंस लिया. पलक झपकते ही सांप उसके पैरों से लिपट गया और उसके कोशिश के बावजूद सांप पैर से अलग नहीं हुआ, लेकिन सत्यनारायण ने हिम्मत नहीं हारी और उसी अवस्था में अस्पताल आया. चिकित्सकों ने ग्रामीणों के सहयोग से सांप को पैर से छुड़वाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




