कृषि उत्पादन बाजार समिति के आयेंगे अच्छे दिन, सरकार करेगी कायाकल्प

मधेपुरा : जिले के सिंहेश्वर, मुरलीगंज व बिहारीगंज में स्थित बाजार समिति के अच्छे दिन आने वाले है. इस बाबत कृषि विभाग के प्रशासक हिमांशु कुमार राय ने डीएम को पत्र भेज आवश्यक निर्देश दिये गये है. पत्र के अनुसार इन सभी कृषि उत्पादन बाजार समिति के आधारभूत संरचना को विकसित करने के अलावा समिति […]
मधेपुरा : जिले के सिंहेश्वर, मुरलीगंज व बिहारीगंज में स्थित बाजार समिति के अच्छे दिन आने वाले है. इस बाबत कृषि विभाग के प्रशासक हिमांशु कुमार राय ने डीएम को पत्र भेज आवश्यक निर्देश दिये गये है. पत्र के अनुसार इन सभी कृषि उत्पादन बाजार समिति के आधारभूत संरचना को विकसित करने के अलावा समिति को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जायेगा.
इस बाबत डीएम को समिति का प्राक्कलन व तकनीकी स्वीकृति सरकार को उपलब्ध करानी है. ज्ञात हो कि बाजार समिति के विकास से किसानों को सरकार क्रय- विक्रय के लिए आधुनिक बाजार मुहैया कराने की कोशिश कर रही है. बाजार में समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




