नाबालिग का जबरन कराया जा रहा था गर्भपात, एक गिरफ्तार
Updated at : 05 Jun 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक आवसीय परिसर के कमरे में एक नाबालिग लड़की के गर्भपात कराये जाने का मामला प्रकाश में आया. इस मामले की सूचना रविवार की संध्या करीब आठ बजे सामाजिक कार्यकर्ता व पारा विधिक स्वयं सेवक हेमलता पांडेय को मिली तो उन्होंने थाना रोड स्थित कृष्ण कुमार कन्हैया […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक आवसीय परिसर के कमरे में एक नाबालिग लड़की के गर्भपात कराये जाने का मामला प्रकाश में आया. इस मामले की सूचना रविवार की संध्या करीब आठ बजे सामाजिक कार्यकर्ता व पारा विधिक स्वयं सेवक हेमलता पांडेय को मिली तो उन्होंने थाना रोड स्थित कृष्ण कुमार कन्हैया के आवसीय परिसर में जाकर स्थिति का जायजा लिया व जानकारी
प्राप्त की. मौके पर ही उन्होंने स्थानीय थाना को सूचना दी. थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, अनि मनीष कुमार, सअनि अनिल यादव समेत महिला पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच जायजा लिया. थानाध्यक्ष के निर्देश पर महिला पुलिस ने आवासीय परिसर के कमरे से राघोपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्ष की लड़की व उसकी मां समेत मकान मालिक कृष्ण कुमार को हिरासत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




