पेट दर्द में दिया एक्सपायर इंजेक्शन युवक की मौत, चिकित्सक फरार

Updated at : 12 Apr 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पेट दर्द में दिया एक्सपायर इंजेक्शन युवक की मौत, चिकित्सक फरार

गम्हरिया(मधेपुरा) : इटवा जीवछपुर पंचायत के जागीर गांव निवासी सुंदर शर्मा (30) की मौत मंगलवार काे हो गयी. परिजनों ने कहा कि सुंदर के पेट में दर्द होने पर ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. उनका आरोप है कि चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मरीज की सांस रुक गयी. इस घटना के […]

विज्ञापन

गम्हरिया(मधेपुरा) : इटवा जीवछपुर पंचायत के जागीर गांव निवासी सुंदर शर्मा (30) की मौत मंगलवार काे हो गयी. परिजनों ने कहा कि सुंदर के पेट में दर्द होने पर ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. उनका आरोप है कि चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मरीज की सांस रुक गयी. इस घटना के बाद से ग्रामीण चिकित्सक फरार है. हालांकि इस मामले की शिकायत कहीं भी दर्ज नहीं की गयी है.

पेट दर्द में…
परिजनों के अनुसार उक्त चिकित्सक ने दर्द से बेचैन मरीज को राहत देने के लिए अपने पास से स्पास्मोप्रॉक्सी वान इंजेक्शन दिया. इसके कुछ ही देर बाद मरीज सुंदर शर्मा की मौत हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने दी गयी सूई की जांच की तो वह एक्सपायर निकली. सूई पर मेन्यूफेक्चर फरवरी 2016 व एक्सपाइरी जनवरी 2018 अंकित है. घटना के बाद से तथाकथित चिकित्सक फरार है, जबकि डॉक्टर के संबंधी मामले को रफा-दफा करने के लिए समझौता करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
पांच वर्ष पूर्व हुई थी शादी
सुंदर की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था. इधर, घटना के बाद से पत्नी सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व मृतक के पिता की मौत भी ग्रामीण चिकित्सक के गलत इलाज से हुई थी. हालांकि इस मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन