10 अप्रैल का यह दिन बन जायेगा मधेपुरा के विकास के इतिहास का गवाह

Updated at : 10 Apr 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
10 अप्रैल का यह दिन बन जायेगा मधेपुरा के विकास के इतिहास का गवाह

लालू व शरद न होते तो शायद पिछड़ा रह जाता मधेपुरा मधेपुरा : मंगलवार को मधेपुरा रेल विद्युत इंजन कारखाना राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान लोगों की जुबान पर बार-बार लालू यादव व शरद यादव का नाम आ रहा है. कहीं न कहीं यह सच भी है. अगर लालू प्रसाद […]

विज्ञापन

लालू व शरद न होते तो शायद पिछड़ा रह जाता मधेपुरा

मधेपुरा : मंगलवार को मधेपुरा रेल विद्युत इंजन कारखाना राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान लोगों की जुबान पर बार-बार लालू यादव व शरद यादव का नाम आ रहा है. कहीं न कहीं यह सच भी है. अगर लालू प्रसाद यादव न होते तो शायद मधेपुरा पिछड़ा ही रह जाता. वर्तमान परिदृश्य में मधेपुरा को राजनीतिक तौर पर हाइप्रोफाइल बनाने का श्रेय इन्हीं दोनों नेताओं को जाता है. समाजवादियों का गढ़ होने के कारण इस क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव को आकर्षित किया. उन्हें यहां से जीतने का भरोसा हासिल हुआ. यही कारण रहा कि शरद यादव भी मधेपुरा खींचे चले आये. उन्होंने लालू यादव को यहां से हराया भी.
इन दोनों नेताओं की राजनीति का केंद्र बनने के कारण मधेपुरा को हमेशा सौगात मिलता रहा. लालू प्रसाद यादव ने ही यहां भूपेंद्र नारायण मंडल विवि दिया तो केंद्र में रेलमंत्री बनते ही उन्होंने अपने दोनों क्षेत्र मधेपुरा व छपरा में रेल इंजन फैक्ट्री की घोषणा भी की. मधेपुरा स्लीपर फैक्ट्री भी दिया. यह अलग बात है कि उनके रेलमंत्री के पद हटने के बाद मधेपुरा की रेल इंजन फैक्ट्री परियोजना ठंडे बस्ते में चली गयी. शरद यादव मधेपुरा की राजनीति पर हावी रहे. उनके कारण ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनने के बाद मधेपुरा से विशेष लगाव हो गया. उन्होंने भी मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज दिया जो संभवत: इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष तक शुरू भी हो जायेगा.
लालू प्रसाद ही हैं रेल इंजन फैक्ट्री के सूत्रधार : प्रभाष
मुंगेर मंडल कारा से स्थानांतरित किये जायेंगे दर्जनभर कुख्यात अपराधी
जेल गश्ती के दौरान कक्ष पाल को गोली मारने के बाद खुली पुलिस प्रशासन की नींद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन