मधेपुरा से मिलेगा सबसे पावरफुल रेल इंजन

Updated at : 10 Apr 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा से मिलेगा सबसे पावरफुल रेल इंजन

मधेपुरा : भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मंगलवार को दर्ज होने जा रही है. रेलवे ने देश का पहला 12 हजार हॉर्स पावर का विद्युत रेल इंजन तैयार किया है. इस इंजन को जिले के चकला स्थित रेल इंजन कारखाने में बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसे […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मंगलवार को दर्ज होने जा रही है. रेलवे ने देश का पहला 12 हजार हॉर्स पावर का विद्युत रेल इंजन तैयार किया है. इस इंजन को जिले के चकला स्थित रेल इंजन कारखाने में बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसे रवाना कर देंगे.

इसके साथ ही रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी व स्वीडन सहित उन देशों की फेहरिस्त में भारत शामिल हो जायेगा, जिनके पास 12,000 एचपी या इससे ज्यादा की क्षमता वाला विद्युत रेल इंजन है. भारतीय रेल के पास अब तक सबसे ज्यादा क्षमता वाला 6,000 एचपी का रेल इंजन रहा है. प्रतिघंटा अधिकतम 120 किलोमीटर की रफ्तार से भारी ढुलाई करने में सक्षम यह नवनिर्मित रेल इंजन मालगाड़ियों की रफ्तार व उनके माल ढुलाई की क्षमता में सुधार करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन