ग्रामीण डॉक्टर के चक्कर में मरीज की हालत गंभीर

Updated at : 04 Apr 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण डॉक्टर के चक्कर में मरीज की हालत गंभीर

आरोपित डॉक्टर पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित चीनी मिल रोड निवासी मधेपुरा : सोमवार को बवासीर के लिए आयुर्वेदिक दवाई लेने के चक्कर में मधुबन वार्ड नंबर चार निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र हीरा कुमार को महंगा पड़ा. हीरा को बवासीर से होने वाली समस्या के बाद किसी ने भर्राही बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक जो […]

विज्ञापन

आरोपित डॉक्टर पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित चीनी मिल रोड निवासी

मधेपुरा : सोमवार को बवासीर के लिए आयुर्वेदिक दवाई लेने के चक्कर में मधुबन वार्ड नंबर चार निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र हीरा कुमार को महंगा पड़ा. हीरा को बवासीर से होने वाली समस्या के बाद किसी ने भर्राही बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक जो आयुर्वेदिक दवाखाना नाम से दुकान चलाता है उसके पास पहुंच गये, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज उसी समय शुरू कर दिया. इसके बाद हीरा के अंगों से ब्लड ज्यादा निकलने लगा. इस वजह से हीरा की स्थिति गंभीर हो गयी. गंभीर स्थिति देखते हुए हीरा को परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित डॉक्टर दिलीप सिंह के पास ले गये, जहां पर उनकी नाजुक स्थिति को देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद मंगलवार की सुबह दस बजे हीरा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने हीरा के शरीर में खून की कमी बताया. जिसके बाद खून चढ़ाने की सलाह दी. डॉक्टरों ने बताया कि हीरा की आंत में खून का जम जाने की वजह से हीरा की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
हीरा के पिता सुरेंद्र पासवान ने बताया कि डॉक्टर बिना पूछे ही इलाज शुरू कर दिया. परिजनों को आशंका है कि शायद इलाज के दौरान हीरा की मल द्वार के पास कोई नस काट दी गयी है. इसके कारण हीरा का रक्त बहाव अधिक हो गया है. परिजनों का कहना है कि रक्त बाहर इतनी ज्यादा हो गयी थी कि हीरा की जान भी जा सकती थी. वही उस तथाकथित डॉक्टर ने पूछने पर उन्होंने बताया कि वह एक महीने से भर्राही बाजार में आयुर्वेदिक दुकान खोल रखे है. उक्त डॉक्टर ने बताया कि अबतक उन्होंने हीरा सहित दो लोगों का बवासीर का इलाज किया है, लेकिन दूसरे मरीज की कोई शिकायत नहीं आयी है. तथाकथित चिकित्सक ने बताया कि उसने हीरा के मलद्वार पर सिर्फ आयुर्वेदिक दवाई का पेस्ट लगाया था. जिससे सिर्फ अंदर की मांस गल कर बाहर आती हैं. आरोपित डॉक्टर ने बताया कि वह पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित चीनी मिल रोड निवासी हैं. उसने बताया कि हीरा को दी गयी दवाई मीरगंज स्थित डॉ बी कुमार सिंह से पूछ कर लाया था. जिसे लगाने से हीरा का रक्त बहाव शुरू हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन