इधर बेटे की चाह में पैदा हुई आठवीं बेटी, तो पालने से किया इंकार

सिंहेश्वर(मधेपुरा) : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत एक दंपती ने आर्थिक परेशानी की वजह से अपनी नवजात बच्ची को समाज कल्याण विभाग के अधीन विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंप दिया. सिंहेश्वर स्थित सीएचसी में गुरुवार को जजहट सबैला वार्ड संख्या दस की एक गर्भवती विभा देवी ने आठवीं बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद से ही […]
सिंहेश्वर(मधेपुरा) : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत एक दंपती ने आर्थिक परेशानी की वजह से अपनी नवजात बच्ची को समाज कल्याण विभाग के अधीन विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंप दिया. सिंहेश्वर स्थित सीएचसी में गुरुवार को जजहट सबैला वार्ड संख्या दस की एक गर्भवती विभा देवी ने आठवीं बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद से ही पूरे अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा चलने लगा. इसका अंत शुक्रवार की शाम को हुआ. दंपती का कहना है कि उन्हें पूर्व से सात पुत्री है और यह आठवीं बेटी है. उम्र हो जाने की वजह से बेटी का भार वहन नहीं कर पायेंगे. अभी तो तीन बेटी का विवाह भी करना शेष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




