पैक्स नहीं ले रहा किसानों का धान, हो रही परेशानी

Updated at : 16 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स नहीं ले रहा किसानों का धान, हो रही परेशानी

चानन : प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के दर्जनों किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर पैक्स के माध्यम से धान नहीं खरीदने का आरोप लगाया. किसानों ने कहा कि पैक्स का सांकेतिक लक्ष्य 3168 क्विंटल धान खरीदने का था लेकिन पैक्स अध्यक्ष ने मात्र 45 किसानों से ही धान खरीदकर उक्त लक्ष्य को पूरा कर लिया. जबकि […]

विज्ञापन

चानन : प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के दर्जनों किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर पैक्स के माध्यम से धान नहीं खरीदने का आरोप लगाया. किसानों ने कहा कि पैक्स का सांकेतिक लक्ष्य 3168 क्विंटल धान खरीदने का था लेकिन पैक्स अध्यक्ष ने मात्र 45 किसानों से ही धान खरीदकर उक्त लक्ष्य को पूरा कर लिया.

जबकि एक सौ से अधिक किसान पैक्स में धान देने के लिए पंजीकरण कराया हुआ था. किसानों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले सभी किसानों से 31 मार्च तक धान की खरीद कर लेना है लेकिन ऐसा नहीं है. किसान रंजीत सिंह, उमाशंकर यादव, सुधेश्वर पंडित, बनारसी यादव, मोहन यादव सहित आदि ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी करने आरोप लगाया. वहीं पैक्स अध्यख सुबोध साव ने बताया कि सांकेतिक लक्ष्य 3168 क्विंटल का था जिसे 45 किसानों के धान खरीद कर पूरा कर लिया गया है, अगर सरकार बढ़ाती है अन्य किसानों का भी धान की खरीद कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन