तीन थानाध्यक्ष हुए निलंबित

Updated at : 10 Mar 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
तीन थानाध्यक्ष हुए निलंबित

मधेपुरा : एसपी विकास कुमार ने अपराध नियंत्रण में अक्षम रहने पर तीन थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी ने गुरुवार देर शाम सदर अनुमंडल के अंतर्गत मुरलीगंज तथा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी व ग्वालपाड़ा थाना के थानाध्यक्ष को निलंबित किया है. एसपी ने साफ कर दिया है कि […]

विज्ञापन

मधेपुरा : एसपी विकास कुमार ने अपराध नियंत्रण में अक्षम रहने पर तीन थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी ने गुरुवार देर शाम सदर अनुमंडल के अंतर्गत मुरलीगंज तथा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी व ग्वालपाड़ा थाना के थानाध्यक्ष को निलंबित किया है. एसपी ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे. मनमाने कार्यशैली वाले अनुशासन हीन व स्वेच्छाचारिता वाले पुलिस अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पांच पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है.

हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने, लूट व आपराधिक घटना बढ़ने से नपे मुरलीगंज थानाध्यक्ष
एसपी विकास कुमार द्वारा मुरलीगंज थानाध्यक्ष बीडी पंडित को थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना बढ़ने तथा हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के कारण कठोर कार्रवाई की गयी है. एसपी ने गत छह माह में हत्या की चार घटना, लूट की तीन घटना, वाहन चोरी की छह घटना, मवेशी चोरी की तीन घटना सामान्य चोरी की चार घटना, दो गृह भेदन को गंभीरता से लिया. वहीं उप मुखिया हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त, वर्तमान मुखिया परवा नवटोल पप्पू मंडल की गिरफ्तारी नहीं होने, लूट का मामला 02/18, 59/18 में कार्रवाई नहीं होने बार बार निर्देश के बावजूद अपराध ग्राफ में हो रहे बढ़ोतरी को देखते हुए थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.
स्टेशन डायरी था 18 दिन पीछे, गिरफ्तारी करने में फिसड्डी थे ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष : ग्वालपाड़ा थाना का पुलिस निरीक्षक उदाकिशुनगंज सुरेश राम द्वारा आठ मार्च को जांच किया गया. स्टेशन डायरी 18 फरवरी के तारीख में ही चल रहा था. वहीं हत्या समेत अन्य मामले तथा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मामलों में अहम गिरफ्तारियां करने में थानाध्यक्ष विफल रहे. इससे विफरे एसपी द्वारा ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अनंत कुमार को समान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए पुलिस लाइन सिंहेश्वर को मुख्यालय बनाया गया है. थाना क्षेत्र में चोरी व गृह भेदन की घटना को भी गंभीरता से लिया गया है.
बढ़ी लूट व चोरी की घटना, नहीं हुआ उद्भेदन, नपे पुरैनी थानाध्यक्ष: पुरैनी थाना क्षेत्र में बढ़ी लूट व चोरी की घटनाओं की समीक्षा के क्रम में यह स्पष्ट होने के बाद न तो इन मामलों में कोई गिरफ्तारी हुई है, न ही मामले का उद्भेदन कर बरामदगी की जा सकी है. एसपी ने पुरैनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन को निलंबित करते हुए सिंहेश्वर लाइन हाजिर कर दिया. एसपी ने स्पष्ट कहा कि पुरैनी थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता में कमी आने के कारण चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. थानाध्यक्ष द्वारा इसपर सक्षम रूप से अंकुश लगाने के लिए ठोस व कारगर कदम नहीं उठाये गये. वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया. स्वेच्छाचारिता, अनुशासन हीनता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन