गैस रिसाव के कारण लगी आग में दो घर जले

Updated at : 08 Mar 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
गैस रिसाव के कारण लगी आग में दो घर जले

औराय पंचायत के चेंगाही गांव की घटना हजारों की हुई क्षति ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू पुरैनी : प्रखंड अंतर्गत औराय पंचायत के चेंगाही निवासी सियाराम मंडल के घर गैस सिलिंडर के रिसाव में आग लगने से दो घर जल गये. ग्रामीण व गृहस्वामी के सूझबूझ से जहां आग पर काबू पाया गया. वही […]

विज्ञापन

औराय पंचायत के चेंगाही गांव की घटना

हजारों की हुई क्षति
ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
पुरैनी : प्रखंड अंतर्गत औराय पंचायत के चेंगाही निवासी सियाराम मंडल के घर गैस सिलिंडर के रिसाव में आग लगने से दो घर जल गये. ग्रामीण व गृहस्वामी के सूझबूझ से जहां आग पर काबू पाया गया. वही घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी के दमकल लेकर पहुंचे. वहीं रायल एचपी ग्रामीण गैस वितरक पुरैनी के कर्मी भी सुविधा से लैस होकर आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि तबतक ग्रामीण ने अपनी सूझबूझ से आग पर नियंत्रण पा लिया था. वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार मंडल व थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे.
अंचलाधिकारी ने पीड़ित गृहस्वामी सियाराम मंडल की पत्नी उर्मिला देवी को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की. जानकारी के अनुसार प्रखंड के औराय पंचायत अन्तर्गत पूर्वी औराय चेंगाही के घर में बुधवार की सुबह करीब सात बजे जैसे ही घर के एक सदस्य ने सिलिंडर ऑन कर चुल्हा जलाया. पहले से गैस सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव की वजह से आग लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन