शहर के पश्चिमी बसावट समेत जिला मुख्यालय को दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल

मधेपुरा : मधेपुरा पानी टंकी से साहुगढ़ जाने वाली सड़क का हाल बेहद जर्जर है. नगर के बीचों-बीच गुजरती हुई नगर परिषद की सीमा से साहुगढ़ के दो पंचायत को जोड़ने के अलावा यह सड़क कमोवेश मधेपुरा जिले के पश्चिम के दर्जनों गांव को जोड़ता है. यह सड़क साहुगढ़ से भेलवा होते हुए घैलाढ़ प्रखंड […]
मधेपुरा : मधेपुरा पानी टंकी से साहुगढ़ जाने वाली सड़क का हाल बेहद जर्जर है. नगर के बीचों-बीच गुजरती हुई नगर परिषद की सीमा से साहुगढ़ के दो पंचायत को जोड़ने के अलावा यह सड़क कमोवेश मधेपुरा जिले के पश्चिम के दर्जनों गांव को जोड़ता है. यह सड़क साहुगढ़ से भेलवा होते हुए घैलाढ़ प्रखंड होते हुए सहरसा सीमा तक जाती है, लेकिन नगर के चैती दुर्गा से लेकर साहुगढ़ दुर्गा स्थान तक सड़क बिल्कुल चलने लायक नहीं रही है. लोग परेशान व हलकान है.
यह सड़क इस कदर महत्वपूर्ण है कि जिले के और नगर के पश्चिम बसने वाली आबादी का लाइफ लाइन माना जाता है. हर रोज रोजगार से लेकर बच्चों की पढ़ाई जिला मुख्यालय आकर महत्वपूर्ण कार्य कराने के लिए यही सड़क सहारा है. खास बात यह है कि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रो चंद्रशेखर के गांव भेलवा जाने के लिए भी यह सड़क महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




