जनता दर्शन में सांसद पप्पू ने सुनी फरियाद

Updated at : 07 Mar 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दर्शन में सांसद पप्पू ने सुनी फरियाद

बेटियों की शादी के लिए की आर्थिक मदद कुमारखंड : बेटियां समाज की धरोहर है. वह हर नये परिवेश में खुशबू फैलाती है. पैसे के अभाव में बेटी का विवाह रूक जाय ऐसा सुनना भी गुनाह है. आप विवाह की तैयारी करें, अपनी ओर से और भी जो मदद होगी वह करने के लिए हमेशा […]

विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए की आर्थिक मदद

कुमारखंड : बेटियां समाज की धरोहर है. वह हर नये परिवेश में खुशबू फैलाती है. पैसे के अभाव में बेटी का विवाह रूक जाय ऐसा सुनना भी गुनाह है. आप विवाह की तैयारी करें, अपनी ओर से और भी जो मदद होगी वह करने के लिए हमेशा तैयार हूं. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को कई परिवार के बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद देते हुए ये बातें की.
जन अधिकार पार्टी (लो)के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खुर्दा स्थित आवास पर जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनी और निदान कराया. सांसद ने जनता दर्शन के दौरान मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पुरनियां, कटिहार, किशनगंज जिले के विभिन्न गांव से आये पीड़ितों की फरियाद सुनी और पदाधिकरियों से फोन कर मामले के निदान का आग्रह किया. मौके पर पढ़ाई खत्म कर रोजगार के लिए भटक रहे सैकड़ों योवओं को रोजगार से जोड़ने का भरोसा दिया.
मौके पर राशि के अभाव में बेटियों की शादी के लिए परेशान सहोरीया (बनमनखी) निवासी मो एनुल, पिपरा(बनमनखी) निवासी गुनाय ऋषिदेव, नया भरगामा (अररिया) निवासी मो अशफाक तथा खैरा (मधेपुरा) निवासी सुरेश यादव को बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद की. सांसद ने कहा दहेज के कारण गरीब परिवार के बेटियों की शादी में परेशानी हो रही. वही पूंजीपति काफी खर्चा कर अपनी बेटियों की शादी कर रहे हैं. मौके पर विनोद यादव, रमेश कुमार रमण, अनरूध यादव, पिंटू यादव, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार, ज्वाला सिंह यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन