फर्जी तरीके से बनायी थी हाइकोर्ट की वेबसाइट

Updated at : 27 Feb 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी तरीके से बनायी थी हाइकोर्ट की वेबसाइट

मधेपुरा : रोहित सोरेने ने हाइकोर्ट समेत विभिन्न कोर्ट में अनुसेवक के पद पर बहाली के नाम पर दीपक कुमार सहित सैकड़ों युवकों से राशि की उगाही की. बकायदा उसने हाइकोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनायी और हाइकोर्ट में इस पर बहाली से संबंधित फर्जी मेरिट लिस्ट भी बना लिया. इस फर्जी मेरिट लिस्ट पर हाइकोर्ट […]

विज्ञापन

मधेपुरा : रोहित सोरेने ने हाइकोर्ट समेत विभिन्न कोर्ट में अनुसेवक के पद पर बहाली के नाम पर दीपक कुमार सहित सैकड़ों युवकों से राशि की उगाही की. बकायदा उसने हाइकोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनायी और हाइकोर्ट में इस पर बहाली से संबंधित फर्जी मेरिट लिस्ट भी बना लिया. इस फर्जी मेरिट लिस्ट पर हाइकोर्ट की मुहर भी लगी थी.

पटना उच्च न्यायलय के अधीन विभिन्न न्यायालयों में अनुसेवक के पद पर सीधी भर्ती के आधार पर परीक्षा व साक्षात्कार लेकर अभ्यर्थी का चयन कर उन्हें पदस्थापित भी दिखा दिया गया. इस मेरिट लिस्ट में आरक्षण रोस्टर, कोटि, चयनित कोटि दर्शाते हुए पूरे बिहार के व्यवहार न्यायालय समेत उच्च न्यायालय पटना में सबको पदस्थापित भी दिखाया गया.

व्यवहार न्यायालय मधेपुरा में मामले की हुई सुनवाई
सजा की बिंदु पर सुनवाई है शेष
मधेपुरा जिले के चौसा से जिला परिषद सदस्य हैं रोहित सोरेन उर्फ चंदन यादव
पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं रोहित सोरेन के खिलाफ
रोहित सोरेन पर फर्जी तरीके से जाति बदल कर चुनाव लड़ने का मामला मीडिया की सुर्खियां बनी थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन