दशरथ हत्याकांड में तीन नामजद पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 24 Feb 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
दशरथ हत्याकांड में तीन नामजद पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धा चंपानगर नदी के पास गुरुवार को दशरथ मंडल का शव मिला था. इस मामले में तीन लोगों को नामजद बनाया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ मंडल के तरहा वार्ड संख्या पांच निवासी पुत्र 18 वर्षीय गोपाल मंडल ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि बुधवार […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धा चंपानगर नदी के पास गुरुवार को दशरथ मंडल का शव मिला था. इस मामले में तीन लोगों को नामजद बनाया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ मंडल के तरहा वार्ड संख्या पांच निवासी पुत्र 18 वर्षीय गोपाल मंडल ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि बुधवार की शाम चार बजे घैलाढ़ निवासी सूरज मंडल घर आया और उसके पिता को लड़की देखने जाने के लिए बोलने लगा. सूरज उसके पिता का भांजा है, तो वह उसके साथ चले गये. दूसरे दिन गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे मुरलीगंज निवासी जिजा राजकिशोर मंडल ने फोन कर बताया कि पिता की हत्या कर और शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है.

गोपाल ने तरहा गांव के सत्यनारायण मंडल व धनेश्वर मंडल व घैलाढ़ निवासी सूरज मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है. उक्त लोगों से पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था. वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन