बच्चे को परीक्षा दिलाने जा रहे अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जीतापुर(मधेपुरा) : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर पंचायत के वार्ड नंबर छह बरियाही गांव में दिनदहाड़े मो नफिल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 107 को जाम कर दिया. जीतापुर के बरियाही गांव के वार्ड छह में शुक्रवार की सुबह गम्हरिया निवासी मो नफिल बच्चे को परीक्षा […]
जीतापुर(मधेपुरा) : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर पंचायत के वार्ड नंबर छह बरियाही गांव में दिनदहाड़े मो नफिल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 107 को जाम कर दिया. जीतापुर के बरियाही गांव के वार्ड छह में शुक्रवार की सुबह गम्हरिया निवासी मो नफिल बच्चे को परीक्षा दिलवाने मधेपुरा जा रहा था. साथ में उसी गांव के मास्टर भी मो नफील के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बरियाही गांव के पास मास्टर व उनके बच्चे को गाली-गलौज करते हुए उतार कर भगा दिया. इसके बाद अपराधियों ने मो नफील को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




