छात्रा के परीक्षा केंद्र पर नहीं होगी पुरुष शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

मधेपुरा : मैट्रिक परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रैंडमाइजेशन के आधार पर की जायेगी. शिक्षक की प्रतिनियुक्ति आवश्यकता से 10 फीसदी अधिक की जायेगी और प्रतिनियुक्ति पत्र भी निर्गत किया जायेगा. छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर […]
मधेपुरा : मैट्रिक परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रैंडमाइजेशन के आधार पर की जायेगी. शिक्षक की प्रतिनियुक्ति आवश्यकता से 10 फीसदी अधिक की जायेगी और प्रतिनियुक्ति पत्र भी निर्गत किया जायेगा. छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर महिला शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. किसी भी स्थिति में छात्रा के परीक्षा केंद्र पर पुरुष शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं होगी.
प्रत्येक 25 परीक्षार्थी पर्यवेक्षक के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी. सभी शिक्षक प्रत्येक दिन अपने-अपने कक्ष में मौजूद परीक्षार्थियों की जांच के बाद एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे. इस घोषणा पत्र में यह वर्णित रहेगा कि उनके पर्यवेक्षण में मौजूद 25 परीक्षार्थियों की जांच उनके द्वारा कर ली गयी है और उनके पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पायी गयी है. वहीं किसी भी परिस्थिति में गैर शिक्षक और अन्य किसी कर्मचारी को निरीक्षण कार्य में नहीं लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




