कैंसर से जूझ रहे तनवीर ने खुद को मार ली गोली, मौत
Updated at : 17 Feb 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा. कैंसर की बीमारी के लगातार इलाज के क्रम में डिप्रेशन के शिकार शहर के अजहर कॉलोनी वार्ड नंबर बारह निवासी तनवीर अनवर ने गुरुवार की शाम देशी पिस्टल से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. गोली लगने के तत्काल बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली की आवाज सुनकर परिजन सहित […]
विज्ञापन
मधेपुरा. कैंसर की बीमारी के लगातार इलाज के क्रम में डिप्रेशन के शिकार शहर के अजहर कॉलोनी वार्ड नंबर बारह निवासी तनवीर अनवर ने गुरुवार की शाम देशी पिस्टल से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. गोली लगने के तत्काल बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
गोली की आवाज सुनकर परिजन सहित आसपास के लोग दौड़ते हुए तनवीर के पास पहुंचा. लोगों ने देखा की तनवीर खून से लथपथ था आनन-फानन में लोगों ने उसको सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सदर थाना के थानाध्यक्ष केबी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना स्थल से पिस्टल बरामद कर लिया. परिजनों ने तनवीर को सहरसा ले गये जहां उनकी देर रात मौत हो गयी.
सुसाइड नोट में कहा, बीमारी से हो रही घुटन : घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल जब्त कर लिया है. वहीं, तनवीर अनवर का सुसाइड भी नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह 10 वर्षों से कैंसर से जूझ रहा है. वह घुट-घुट कर जी रहा है. अब जीने की चाह खत्म हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




