पेड़ से लटका मिला इंटर के छात्र का शव

पतरघट : ओपी क्षेत्र के धबोली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भेलवापट्टी बस्ती निवासी 16 वर्षीय इंटर के छात्र संदीप कुमार का शव कपसिया बस्ती से पूरब भर्राही सोनबरसा उपवितरणी नहर के पास सेमल पेड़ में लटका मिला. मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना पाते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. घटना […]
पतरघट : ओपी क्षेत्र के धबोली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भेलवापट्टी बस्ती निवासी 16 वर्षीय इंटर के छात्र संदीप कुमार का शव कपसिया बस्ती से पूरब भर्राही सोनबरसा उपवितरणी नहर के पास सेमल पेड़ में लटका मिला. मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना पाते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी.
घटना की सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, ओपी प्रभारी रूदल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक हरिशंकर चौधरी, विजय राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेते हुए स्थल का जायजा लिया. एसडीपीओ ने सेमल पेड़ से मफलर से फंदा लगाकर लटके संदीप के पीठ पर टंगे बैग में रखे सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते से उसकी पहचान की. एक बंद स्मार्टफोन भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया. एसडीपीओ ने ओपी प्रभारी रूदल कुमार को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश देते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




