तिरंगे से पटा शहर, गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह

मधेपुरा : गणतंत्र दिवस को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. तिरंगा झंडा से पूरा शहर पट गया है. इस वर्ष ठंड अत्यधिक होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. जिसमें खासकर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी मुश्किल होगा. छात्र व छात्राएं भारत माता का मुकुट, ट्री कलर […]
मधेपुरा : गणतंत्र दिवस को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. तिरंगा झंडा से पूरा शहर पट गया है. इस वर्ष ठंड अत्यधिक होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. जिसमें खासकर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी मुश्किल होगा. छात्र व छात्राएं भारत माता का मुकुट, ट्री कलर की साड़ी व चूड़ियां भी खरीद रहे हैं. खास कर स्कूली बच्चों के बीच महंगाई के बावजूद गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है. ज्ञात हो कि महंगाई का असर तिरंगे पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. मुख्यालय में स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेटों ने गणतंत्र दिवस पैरेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है.
जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. शुक्रवार की अहले सुबह से ही सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व संगठनों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. बीएन मंडल स्टेडियम, बीएनएमयू परिसर, समाहरणालय परिसर, व्यवहार न्यायालय, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन सिंहेश्वर, जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहेश्वर, सभी महाविद्यालय, नगर परिषद कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल, सदर व महिला थाना, सभी प्रखंड कार्यालय, एलआइसी कार्यालय, बैंक, पीएस कॉलेज, राजद, जदयू, भाजपा व कांग्रेस कार्यालय, किरण पब्लिक स्कूल, शिव नंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीपी कॉलेज, सदाशिव नॉलेज टेंपल, कृष्णा कोचिंग सेंटर, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, माया विद्यानिकेतन, होली क्राॅस स्कूल, तुलसी पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड, किड्स वर्ल्ड स्कूल, सन शाइन पब्लिक स्कूल आदि जगहों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




